डीपीएस बोकारो के छात्रों ने शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

डीपीएस बोकारो के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बोकारो स्टील प्लांट द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित शतरंज और बैडमिंटन की व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के अबीर धिंगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं बैडमिंटन में भी डीपीएस बोकारो के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। कक्षा आठवीं के अक्षत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा दसवीं की आस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “छात्रों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ऐसे उपलब्धियाँ विद्यालय व अभिभावकों के लिए गर्व का विषय हैं।”
डीपीएस बोकारो ने हमेशा से ही न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है, और यह सफलता उसी परंपरा का सजीव उदाहरण है।
Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi
For more information call – 9570795071/9709534303
For Counselling Program Details – Click
Also Read-






