| | | |

    IIT को कड़ी टक्कर: IIIT हैदराबाद में मिला 1.02 करोड़ का पैकेज, गूगल जैसी कंपनियों ने दिया ऑफर

    IIT

    बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होते ही कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में छात्र हमेशा ऐसे कॉलेज की तलाश करते हैं जिसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड मजबूत हो। प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे पहले नाम IITs का आता है, लेकिन एक ऐसा कॉलेज भी है जो कई बार IIT को भी कड़ी टक्कर दे चुका है। यह कॉलेज है इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैदराबाद

    कैंपस प्लेसमेंट का दबदबा

    IIIT हैदराबाद का कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतरीन है। यहां से हर साल बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां छात्रों को जॉब ऑफर करती हैं। खासकर बीटेक और रिसर्च प्रोग्राम्स में प्लेसमेंट लगभग 100% तक रहता है

    बीटेक में शानदार रिकॉर्ड

    बीटेक (कंप्यूटर साइंस) और बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के छात्रों को टॉप कंपनियों में शानदार पैकेज पर ऑफर मिले। पिछले साल बीटेक कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 69 लाख रुपये तक गया।

    1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

    सेशन 2022-23 के दौरान IIIT हैदराबाद के MS रिसर्च बैच (कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन) में प्लेसमेंट सबसे शानदार रहा। इस बैच में छात्रों को 100% प्लेसमेंट मिला। खास बात यह रही कि हाईएस्ट पैकेज 1.02 करोड़ रुपये का था।

    गूगल जैसी कंपनियों में ऑफर

    यहां पढ़ने वाले छात्रों को गूगल जैसी टॉप कंपनियों में नौकरी के ऑफर मिले। IIIT हैदराबाद की गुंजन गुप्ता को गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट मिला।

    👉 ऐसे में अगर छात्र IITs से इतर किसी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में हैं, तो IIIT हैदराबाद उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

     

    Similar Posts