डीपीएस गया के IOQM 2025- 2026 क्वालिफायर को सम्मानित किया गया

    डीपीएस

    दिल्ली पब्लिक स्कूल, गया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 20 विद्यार्थियों ने Indian Olympiad Qualifiers in Mathematics (IOQM) 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

    1

    विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे पूरा परिसर गर्व और उत्साह से भर गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Psychographic Society, रांची के फाउंडर एवं प्रसिद्ध करियर काउंसलर श्री विकास कुमार उपस्थित थे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा —

    “IOQM जैसी प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। डीपीएस गया के छात्रों ने यह साबित किया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

    4

    उन्होंने छात्रों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RMO, JEE, और NEET के लिए भी प्रेरित किया।

    इस कार्यक्रम में डीपीएस गया के Pro Vice Chairman श्री संजीव कुमार सर भी मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा —

    “यह उपलब्धि डीपीएस गया की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय के छात्रों ने लगातार यह साबित किया है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।”

    कार्यक्रम में Principal Sir और विद्यालय के गणित शिक्षक श्री राजकुमार सर भी उपस्थित रहे।
    Principal Sir ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —

    “यह सफलता न केवल डीपीएस गया के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है। हमारे छात्र जिस अनुशासन, परिश्रम और लगन से आगे बढ़ रहे हैं, वह विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की सच्ची पहचान है।”

    उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

    3

    इस वर्ष अपुर्व सिन्हा (41 स्कोर) और मानश रंजन (32 स्कोर) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम पूरे बिहार में रोशन किया।

    2

    कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री विकास कुमार को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया और सभी क्वालिफायर विद्यार्थियों के साथ समूह चित्र लिया गया।