|

    सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में दीपावली की धूमधाम — सप्ताह भर चला उत्सव, रचनात्मकता और देशभक्ति का अनूठा संगम

    sbps 12

    सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के परिसर में दीपावली पर्व की रौनक इस वर्ष कुछ खास रही। पूरे सप्ताह चले दीपावली उत्सव में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं टीमवर्क से पूरे स्कूल को रंग-बिरंगा और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर कर दिया।

    sbps 5

    उत्सव की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विभिन्न सदनों के छात्रों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्वदेशी’ तथा ‘समृद्ध भारत’ जैसे देशभक्ति और आत्मनिर्भरता के संदेश देने वाले विषयों पर अद्भुत रंगोलियां बनाई। रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों की पंखुड़ियां और दीयों से सजी इन कलाकृतियों ने स्कूल परिसर को एक जीवंत रंगमंच में तब्दील कर दिया।

    sbps 6

    इस पारंपरिक प्रतियोगिता में एक नवाचार के रूप में ‘टेक रंगोली प्रतियोगिता’ भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने Canva, Photoshop, CorelDRAW, Illustrator और MS Paint जैसे डिजिटल टूल्स का उपयोग कर अत्याधुनिक डिजिटल रंगोलियां बनाईं। इनकी थीम्स थीं – नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, तकनीक और प्रकृति का तालमेल एवं डिजिटल इंडिया। छात्रों की इन डिजिटल कृतियों ने कला और तकनीक का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया।

    sbps 7

    विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मेहनत, रचनात्मक सोच और टीम भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

    Similar Posts