|

    डीपीएस बोकारो में एयरोनॉटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी और रॉकेट्री कंपोजिट स्किल लैब का उद्घाटन छोटे वैज्ञानिकों को मिलेगा उड़ान का अवसर, तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाई

    dps bokaro

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो ने एक और उल्लेखनीय कदम उठाया है। विद्यालय के प्राइमरी विंग में अत्याधुनिक एयरोनॉटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी और रॉकेट्री कंपोजिट स्किल लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। यह लैब सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार द्वारा विधिवत रूप से उद्घाटित की गई

    dps bokaro

    इस नई पहल के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी अब बचपन से ही एयरोनॉटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी, एविएशन, डिजाइनिंग और रॉकेट्री जैसे क्षेत्रों में न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त करेंगे, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे। बच्चों को अपने विचारों को मूर्त रूप देने के लिए 3डी प्रिंटर्स, रॉकेट किट्स, ड्रोन, टेलीस्कोप, मेटा क्वेस्ट वीआर हेडसेट्स जैसी आधुनिक तकनीकों से युक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    प्रमुख आकर्षण:

    • रॉकेट निर्माण एवं उड़ान की ट्रेनिंग

    • ड्रोन प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स का परिचय

    • 3डी प्रिंटर के माध्यम से मॉडल निर्माण

    • विंड टनल और जेट इंजन मॉडल द्वारा एयरोडायनामिक्स की व्याख्या

    • स्पेस एक्सप्लोरेशन हेतु टेलीस्कोप और VR अनुभव

     

    dps lab 3

    प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने अपने संबोधन में कहा, “पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा का परिदृश्य तकनीकी नवाचार के कारण पूरी तरह से बदल चुका है। यह अत्याधुनिक स्किल लैब विद्यार्थियों को 21वीं सदी की ज़रूरतों — जैसे कि विश्लेषणात्मक सोच, डिजिटल इंटेलिजेंस और रचनात्मकता — से लैस करने में सहायक सिद्ध होगी।”

    उन्होंने यह भी कहा कि DPS बोकारो उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल है जो वैश्विक स्तर की STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की कल्पनाओं को पंख देना और उन्हें वैज्ञानिक सोच के साथ भविष्य के लिए तैयार करना है

    dps lab 4

    यह लैब विद्यार्थियों को ना केवल विज्ञान की पुस्तकीय जानकारी से आगे बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें अनुभवात्मक एवं प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान करना भी सिखाएगी।

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

    Similar Posts