|

    डीपीएस रांची की पंखुड़ी मिश्रा ने डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान

    dps

    दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची की कक्षा 12वीं (क्यू सेक्शन) की छात्रा पंखुड़ी मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट भाषण कौशल से आरआईएनपीएएस (RINPAS) एवं साइकोग्राफिक सोसाइटी, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटर-स्कूल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है।

    इस प्रतियोगिता में रांची शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया, जहाँ प्रतिभागियों ने मनोविज्ञान एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विचारोत्तेजक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। पंखुड़ी ने न केवल अपने विषय की गहरी समझ दिखाई, बल्कि अपनी स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को भी प्रभावित किया।

    प्रतियोगिता के अंग्रेज़ी श्रेणी में पंखुड़ी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्हें विशेष सराहना भी प्राप्त हुई।

    डीपीएस रांची की प्रधानाचार्या डॉ. जया चौहान ने पंखुड़ी को बधाई देते हुए कहा, “ऐसी उपलब्धियाँ हमारे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता का प्रमाण हैं। हम डीपीएस रांची में ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं जो संवेदनशील, मुखर और सामाजिक दृष्टिकोण से जागरूक हों। पंखुड़ी ने इस विचारधारा को अपने प्रदर्शन के माध्यम से साकार किया है।”

    विद्यालय परिवार ने पंखुड़ी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

    Similar Posts