| | |

    JoSAA 2026 Seat Matrix में बड़ा बदलाव: IITs और IISc में शुरू हुए नए B.Tech प्रोग्राम, AI, Quantum और Aerospace का बढ़ा दायरा

    josaa

    JoSAA 2026 Seat Matrix  में इस वर्ष छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीटों में वृद्धि के साथ-साथ कई नए एवं उभरती तकनीकों से जुड़े B.Tech प्रोग्राम भी जोड़े गए हैं। इससे JEE Advanced क्वालिफाइड छात्रों को नई पीढ़ी की तकनीकों में करियर बनाने के अधिक अवसर मिलेंगे।

    Institute CategoryLast Year SeatsThis Year (2026) SeatsIncrease
    IITs18,16018,951+791
    NITs24,52525,162+637
    IIITs9,94011,518+1,578
    GFTIs10,22811,692+1,464
    Total62,85367,323+4,470

    प्रमुख बिंदु

    ✅ JoSAA 2026 में कुल 4,470 नई सीटों का इज़ाफ़ा।
    ✅ कुल सीटें बढ़कर 67,323 हो गई हैं।
    IIITs में सबसे अधिक 1,578 सीटों की वृद्धि।
    GFTIs में 1,464 सीटों का इज़ाफ़ा।
    IITs में 791 और NITs में 637 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

    सबसे बड़ा बदलाव IISc Bengaluru में देखने को मिला है, जहां पहली बार JoSAA Counselling के माध्यम से तीन नए B.Tech प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें Aerospace Engineering, Materials Science & Engineering तथा Mechanics and Computing शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में प्रवेश JEE Advanced 2026 रैंक के आधार पर होगा।

    संभावित नए एवं चर्चित प्रोग्राम

    🔹 IISc Bengaluru

    • B.Tech Aerospace Engineering
    • B.Tech Materials Science & Engineering
    • B.Tech Mechanics and Computing

    🔹 IIT Mandi

    • B.Tech Quantum Science & Engineering
    • B.Tech Agricultural Engineering
    • B.Tech Chemical Engineering (नई पेशकश के रूप में चर्चा में)

    🔹 IIT Kanpur

    • Department of Intelligent Systems (B.Tech) को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    🔹 IIT Jammu

    • Unified Engineering कार्यक्रम चर्चा में है और इसे भविष्य की बहु-विषयक इंजीनियरिंग शिक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि Artificial Intelligence, Quantum Technology, Intelligent Systems, Aerospace और Advanced Computing जैसे क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में रोजगार और शोध के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसे में ये नए प्रोग्राम JoSAA 2026 को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आकर्षक बना रहे हैं।

    इसके अलावा JoSAA 2026 में कुल सीटें बढ़कर 67,323 हो गई हैं, जो पिछले वर्ष से 4,470 अधिक हैं। इससे कटऑफ में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    Expert View

    Vikas Kumar Sir, Psychographic Society के अनुसार,

    “नए ब्रांच चुनते समय केवल नाम देखकर निर्णय न लें। Curriculum, Higher Studies Opportunities, Industry Demand और Institute Reputation का विश्लेषण करना आवश्यक है। सही Choice Filling ही बेहतर कॉलेज और ब्रांच दिला सकती है।”

    cover photo 2

    Similar Posts