दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता सत्र आयोजित — एनडीआरएफ के साथ किया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने 9 बटालियन एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, धुर्वा, रांची के सहयोग से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह सत्र श्री कौशल, सहायक कमांडेंट, एनडीआरएफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निरीक्षक सूरज कुमार थे, जिनके साथ रेस्क्यू टीम के सदस्य अविराम सिंह, राहुल…

