डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस्ड में शानदार प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, रांची ने एक बार फिर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है। जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों में 50 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, और जैसे-जैसे आंकड़े सामने आ रहे हैं, यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।
नूपुर सिंह बनीं गर्ल्स टॉपर, AIR 2139
इस उपलब्धि के केंद्र में रहीं नूपुर सिंह, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2139 हासिल कर डीपीएस रांची की गर्ल्स टॉपर का गौरव प्राप्त किया। नूपुर ने न केवल जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि उन्होंने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड में भी 97.6% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
✨ जेईई एडवांस्ड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुछ प्रमुख छात्र
Sl. No. | छात्र का नाम | AIR रैंक | श्रेणी रैंक |
---|---|---|---|
1 | Nupur Singh | 2139 | – |
2 | Dript Divyansh Pandey | 2533 | – |
3 | Aditya Shaurya Singh | 4393 | – |
4 | Tejas Tanay | 5041 | – |
5 | Ved Vatsal | 5049 | – |
6 | Anvesh Shekhar | 5243 | – |
7 | Preyash Pratyush | 5791 | – |
8 | Akash Sahu | 6279 | – |
9 | Siddhant Shukla | 8483 | – |
10 | Rudraksh Rai | 10816 | – |
11 | Arnav Rathore | 12808 | – |
12 | Aryavart Singh | 15781 | – |
13 | Saksham Singh | 17179 | – |
14 | Raj Aryan | 17364 | OBC-NCL Rank – 4446 |
15 | Pulak Bagaria | 20997 | – |
16 | Siddharth Om | 27779 | OBC-NCL Rank – 7794 |
17 | Gaurav Kumar | 32532 | OBC-NCL Rank – 9493 |
18 | Abhineet Joy Kachhap | – | PREP-ST Rank – 1760 |
19 | Aditya Kumar | – | SC Rank – 2258 |
20 | Aryan Kumar | – | SC Rank – 5845 |
21 | Aaditya Aarya | – | OBC-NCL Rank – 10550 |
📌 सूची अभी जारी है…
विद्यालय की प्राचार्या की प्रतिक्रिया
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने इस अभूतपूर्व सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा:
“हम अपने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। जेईई जैसी कठिन परीक्षा में इस स्तर की सफलता केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से संभव है। मैं सभी शिक्षकों और अभिभावकों को भी धन्यवाद देती हूं, जिनका सहयोग अमूल्य रहा। डीपीएस रांची हमेशा से छात्रों को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
