| | |

    जेईई मेन – 1 में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने फिर लहराया कामयाबी का परचम

    Bokaro JEE

    99.76 परसेंटाइल के साथ आरुष बना टॉपर, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने मारी बाजी

    डी के वत्स बोकारो से

    बोकारो। इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। इस साल आयोजित जेईई मेन के प्रथम सत्र में विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय के मेधावी छात्र आरुष बनर्जी ने सर्वाधिक 99.76 परसेंटाइल अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। जबकि, प्रिंस कुमार पांडेय 99.65 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे तथा सैय्यद असदुल्लाह 99.33 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता पाई है, उनमें आरुष बनर्जी (99.76), प्रिंस कुमार पांडेय (99.65), सैय्यद असदुल्लाह (99.33), उज्जवल सिंह (99.20), अपूर्व झा (98.99), अक्षित (98.86), आकर्ष दुबे (98.66), हर्षवर्धन (98.65), रितेश कुमार महतो (98.62), ख्याति सिन्हा (98.60), अभिनीत शरण (98.05), नितिन कुमार सिंह (97.93), आदित्य शर्मा (97.76), अभिनव कश्यप (97.23), आशीष कुमार (97.01), अर्पित कुमार सिंह (96.97), ऋषिमा तिवारी (96.83), अनुप झा (96.76), कनिष्ठ शर्मा (96.44), शिवम कुमार (96.44), अधृत सिंह (96.06), मयंक राज (95.51), सिद्धांत शर्मा (95.39), आर्यन (95.09), बंदिता महता (94.89), मनीष कुमार (93.64), मृत्युञ्जय कुमार (93.55), शिवम (93.28), सुमित कुमार झा (93.28), आयुष कुमार (92.75), सुदर्शन आरोही (92.10), अनंत दुबे (92.08), पलक्ष (91.61), उत्कर्ष (91) सहित 50 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं।

    ज्ञातव्य है कि एनटीए जेईई मेन का दो सत्रों में आयोजन कर रही है। परीक्षा का पहला सत्र 22 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र आगामी 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 की अवधि में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बोकारो में जेईई मेन- 1 के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहला सेंटर चास में नवाडीह मूर्तिटांड़ स्थित आरआर टेक्नोलॉजी और दूसरा चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर को बनाया गया था। परीक्षा में कुल 3350 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

    डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एवं एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. ए.एस. गंगवार ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता गरिमा में चार चांद लगाया है। प्राचार्य ने आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

    AS gangwar

    Similar Posts