ICAI CA Topper 2025: डीपीएस रांची के एलुमनाई गौरव खेमका ने देशभर में हासिल की 42वीं रैंक

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के पूर्व छात्र गौरव खेमका ने एक बार फिर शहर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में गौरव ने अखिल भारतीय स्तर पर 42वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। गौरव रांची परीक्षा केंद्र में प्रथम स्थान पर रहे।
रांची के डंगराटोली निवासी गौरव की यह सफलता उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। गौरव ने कहा, “सपनों की ऊंचाई तब तय होती है जब मेहनत की उड़ान लंबी हो।” उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
रांची परीक्षा केंद्र के टॉपर्स:
प्रथम स्थान: गौरव खेमका
द्वितीय: रिद्धिमा अग्रवाल
तृतीय: अर्पित राज
चतुर्थ: वंश फोगला
पंचम: शिवम लाखोटिया
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी रांची के छात्रों ने लहराया परचम:
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भी रांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिनव कल्याणी, विदथ भारद्वाज, राधिका काबरा, प्रियांशु कुमार और आराध्य राज शीर्ष पांच स्थानों पर रहे।
इस उपलब्धि पर डीपीएस रांची के प्राचार्य और शिक्षकों ने गौरव को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सफलता रांची के शैक्षणिक माहौल की गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है, जो राष्ट्रीय स्तर पर लगातार खुद को साबित कर रहे हैं।